ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो भारत दौरे पर है। आज उनका दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होने अपने परिवार सहित ताज महल का दीदार किया। बता दें कि भारत दौरे के दौरान ट्रूडो 21 फरवरी को दरबार साहिब में नतमस्तक होगें।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैनेडा के पीएम से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। पर कैनेडा के एक अधिकारी ने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात करना उनके प्रोग्राम में नहीं है। जिसके बाद यही कहा जा सकता है कि ट्रूडो ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलने के लिए साफ तौर से इनकार कर दिया है।
वही दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिस कारण उन्होने अपना बेंगलुरु का प्रोग्राम भी रद्द करवा दिया है।
अब सवाल ये उठता है कि ट्रूडो ने अपने प्रोगाम में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मीटिंग करने का कोई जिकर नहीं है तो क्या कैप्टन बतौर सीएम मिलेंगे और उनके साथ अमृतसर के दौरे पर अगुवाई के लिए शामिल होगें। सूत्रों का कहना है कि मीटिंग की मनाही होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ट्रूडो के साथ मुलाकात नहीं करेंगे। उनकी तबीयत खराब होने के बाद वो अमृतसर अगुवाई के लिए नहीं जा सकेंगे।



