अमृतसर: पुलिस ने सुलझाई डबल मर्डर की गुथी, मां-बेटी की हत्या के आरोपी काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के दर्शन अवेनुए में पांच तारीख को देर रात को हुए माँ बेटी के क़त्ल की गुथी पुलिस ने सुलझा ली है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के दर्शन अवेनुए में पांच तारीख को देर रात को हुए माँ बेटी के क़त्ल की गुथी पुलिस ने सुलझा ली है युवको ने सबूत मिटाने के लिए घर में लगा दी थी और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए युवको ने मां बेटी क़त्ल कर दिया था हैरानी वाली बात ये है की पकड़ा गया युवक मृतका के बेटे का दोस्त था ।

अमृतसर के दशमेश अवेनुए में हुए माँ बेटी के क़त्ल की गुथी पुलिस ने सुलझाते हुए 2 युवको को गिरफ्तार किया है पकडे गए युवको में से एक मृतका के बेटे का दोस्त है । मृतका का बेटा कनाडा में रहता है और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद इन युवकों ने महज इसलिए माँ बेटी को मोत के घाट उतार दिया की कहीं उन्हें कोई पहचान न ले पुलिस के मुताबिक युवको द्वारा कबूल किया गया है की उन्होंने एक महिला से फिज़िकल असाल्ट किया है ।

अमृतसर पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पंकज को पैसे की जरूरत थी और उसे पता था की दोनों मां बेटी घर में अकेली रहती है गगनदीप के बेटे का दोस्त होने की वजह से वो मृतका के घर में आता जाता रहता था और उसे घर के बारे में पूरी जानकारी थी मृतका के घर पहुँच कर युवको ने बाहर से क्लोरोफार्म ली और महिलाओं को बेहोश कर दिया ।

जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया उसके बाद कत्ल कर सबूत मिटाने के लिए घर में आग लगा दी । आग में झुलस कर दोनों मां बेटी की मौत हो गई । पुलिस ने इस गुत्थी को सुलाझा कर प्रशासन पर उठ रहे सवालों और आरोपो को झूठा साबित कर दिया है ।

Watch Video

https://youtu.be/apeK-nueBYY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *