ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा के पीएम Justin Trudeau भारत दौरे पर आने वाले है जिसको लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ट्रूडों से मुलाकात नहीं करना चाहते थे। पर कैप्टन ने अपना फैसला बदलते हुए ट्रूडो से मिलने के लिए तैयार हो गए।
कैप्टन अमरिंदर के इस फैसले के बाद सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि ट्रूडो कैप्टन अमरिंदर से मुलाकात नहीं करेंगे। हालांकि ट्रूडो जब श्री हरिमदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए आएंगे तो कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके साथ होगे।
दरअसल कैनेडियन अधिकारी ने बताया है कि अभी तक ट्रूडो ने कैप्टन के साथ मीटिंग करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। ट्रूडो पहली बार भारत दौरे पर है जिस कारण पंजाब में हलचल हो रही है। गौरतलब है कि जस्टिन ट्रूडो 17 से 23 फरवरी भारत दौरे पर आ रहे है।


