यमुनानगर: नशे को लेकर एक्शन में हरियाणा पुलिस, नशीले पदार्थ को ले जाते ट्रक को दबोचा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में नशे का कारोबार धडल्ले से चल रहा है । लेकिन नशे को लेकर हरियाणा पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है यमुनानगर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में नशे का कारोबार धडल्ले से चल रहा है । लेकिन नशे को लेकर हरियाणा पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है यमुनानगर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और करीब 12 से 14 लाख के नशीले पदार्थों से भरे ट्रक को धर दबोचा ।

यमुनानगर पुलिस की सीआईए शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 क्विंटल 40 किलो डोडा पोस्त पकड़ने में सफलता हासिल की है । जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि ये नशीला पदार्थ से भरा ये ट्रक राजस्थान के चितौड़ गढ़ से चला आ रहा था और सूचना के अनुसार इस ट्रक ने यमुनानगर से होते हुए हिमाचल के पोंटा साहिब जाना था जहाँ ये माल सप्लाई होना था । इसकी एवज में ट्रक ड्राइवर को कमीशन मिलनी थी और पकड़े गए माल की कीमत 12 से 14 लाख रुपए तक बताई जा रही है । आग बुझाने वाले उपकरण के बीच ट्रक में बड़े ही शातिर तरीके से नशीले पदार्थ को कट्टो में भर कर लाया जा रहा था औऱ सीआईए की गुप्त सूचना और मुस्तेदी के कारण 2 क्विंटल 40 किलो चुरा पोस्त पुलिस की पकड़ में आ गई ! जोगिंदर सिंह ने बताया कि स्टाफ अब पोस्त बेचने वाले और मंगवाने वाले दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा। इसके अलावा ट्रक संचालक को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

पकड़े गए ट्रक ड्राइवर रिंकू ने बताया कि उसने ये माल चितौडगढ़़ रोड़ गांव मंगलवाड़ा जिला किशनगढ़ राजस्थान के संदीप से लिया था। इस माल की सप्लाई उसने सिरमौर जिला के बाता मंडी के गांव गुतनपुर वासी मोह मदीन उर्फ काला को देनी थी। 1 क्विंटल डोडा पोस्त के पीछे उसको 20 हजार रुपए कमीशन मिलती थी। लंबे समय से वह यह कार्य कर रहा है। चालक के मुताबिक इसे पीसकर चूरा पोस्त बनाया जाना था। जिसके बाद इसे छोटी पैकिंग में नशे के तौर पर बेचा जाना था।

फिलहाल पकड़े गए ड्राइवर को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच हो सके!और जांच में कई खुलासे होने की उम्मीद है !

Watch Video

https://youtu.be/-teF1KVTLJw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *