फरीदकोट: लुटेरों के हौसले बुलंद, नकाबपोश लुटेरों ने डॉक्टर को बनाया निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस चाहे हाइटेक होने के लाख दावे कर ले लेकिन चोर लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है फरीदकोट में डॉक्टर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस चाहे हाइटेक होने के लाख दावे कर ले लेकिन चोर लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है फरीदकोट में डॉक्टर के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है । 4 नाकाबपोश लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया । ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई फिलहाल पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है ।

पंजाब पुलिस अपने आप को हाईटेक करने में जुटी है इसी कडी में बीते दिनों मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पंजाब पुलिस की लाइव मुहिम की भी शुरुआत की गई थी । पर साहब चोर और लुटेरे अभी भी अपने पुराने तरीको को ही अजमा कर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस है कि सिर्फ मामले दर्ज करने में ही जुटी है और उसके पल्ले सिवाए जांच शब्द के ओर कुछ भी नही है ताजा मामला सामने आया है पंजाब के जिला फरीदकोट का, जहाँ मोटरसाईकल सवार चार नकाबपोस लुटेरों ने अपना क्लीनिक बंद करके घर जा रहे डाक्टर को अपना निशाना बनाया । अगर डॉक्टर की माने तो डाक्टर मुताबिक चार नकाबपोस लुटेरे थे और उन के पास पिस्तौल भी थी उन्हें रोक कर उससे 15000 रूपये लूट लिए। डाक्टर की तरफ से पुलिस को शिकायत दे दी गई जिस पर पुलिस लुटेरों को काबू करने के लिए सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

इस घटना बारे में एस एच ओ संजीव कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं और सी सी टी वी फुटेज के आधार पर काम कर रहे हैं और जल्द ही दोषियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने पब्लिक से अपील की है की वो सी सी टी वी और लुटेरों की पहचान करके उन को बता सकते हैं ओर बताने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

बरहाल हालातों से अदांजा लगाया जा सकता है कि बजमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है दिनदहाडे लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले ऐशे गिरोह पर पुलिस लगाम लगाने में नाकामयाब नजर आ रही है ।

Watch Video

https://youtu.be/pr7oeaCpc2I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *