ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश में सफाई के लिए जागरूक करने वाले अमिताभ बच्चन के गांव जद्दी में एक भी टॉयलेट नहीं है। जिस कारण गांव की औरतें और पुरूष शौच के लिए बाहर जाते है। यूपी के प्रतापगढ़ बाबूपट्टी गांव में अमिताभ का जद्दी गांव है।
इस गांव में इतनी गंदगी है कि लोगों का रहना मुश्किल हुआ पड़ा है। लोगों ने कई बार अधिकारियों से टॉयलेट बनाने की मांग की है पर आज तक कुछ भी नहीं हो सका है। जानकारी अनुसार गांव में कुल 218 परिवार रहते है पर इस गांव में एक भी टॉयलेट नहीं है।
स्वच्छ भारत मुहिम के अधिन 48 टॉयलेट बनाने के लिए मंजूर किए गए थे। इसके बावजूद भी इस गांव में एक भी टॉयलेट नहीं बनाया गया। यह गांव भले ही अमिताभ बच्चन का कहा जा रहा है पर यहां पर किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है। इस गांव में बनी सड़को की हालत भी बहुत बुरी है। बारिश के मौसम में जगह जगह पानी भर जाता है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन कभी भी अपने गांव में नहीं गए है।
जया बच्चन ने इस गांव की स्थिति को सुधारने की जिम्मेदारी ली थी। इसके लिए वो गांव में भी आई थी पर उसके बाद वो कभी भी गांव वापिस लौट कर नहीं आई और ना ही गांव का कोई सुधार किया।
गांव में लाईब्रेरी तो बनवाई गई पर इस लाईब्रेरी के लिए एक भी पुस्तक नहीं मंगवाई गई। फिलहाल प्रतापगढ़ के डीएम ने कहा है कि जल्द ही इस गांव में टॉयलेट बनाया जाएगा और इस गांव की स्थिति को सुधारी जाएगी।




