ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रवि देओल ने संगरूर कोर्ट में अपना आत्म समर्पण कर दिया था।
जिसके बाद उसको पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गैंगस्टर रवि देओल की आज पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट ने रवि देओल को 23 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
पेशी के दौरान रवि देओल ने कहा कि अमनबीर चैरी और मनु मास्टर पर लगाए आरोप सही है। उसने ये भी कहा कि वो किसी के दबाव में आकर ऐसा नहीं कर रहा है।
बता दें कि रवि देओल के पिता ने मनु मास्टर पर आरोप लगाए है। उन्होने कहा कि रवि देओल को बिगाड़ने का मनु मास्टर का बहुत बड़ा योगदान है। फिलहाल देओल के पिता ने अमनबीर चैरी के बारें में कुछ नहीं कहा है।



