Online Desk/LivingIndiaNews: लुधियाना नगर निगम के 95 वार्डों पर होने वाले चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी हैं , अब इंतजार है तो बस 24 फरवरी का जब चुनाव के लिए मतदान होगा।
- कांग्रेस के दूसरी लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम
- कांग्रेस की पहली लिस्ट में था 51 उम्मीदवारों का नाम
- 24 फरवरी को होगा मतदान
लुधियाना नगर निगम के 95 वार्डों के लिया होगी वोटिंग
कांग्रेस ने लुधियाना नगर निगम चुनावों के लिए 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट पंजाब के कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने जारी की है, इस लिस्ट में विधयक भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु
विधायक कुलदीप सिंह वैद के बेटे हरकरणदीप सिंह वैद और पूर्व विधयकों की पत्नियों के इलावा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बैंस बंधुओं के नज़दीकी परमिंदर सिंह सोमा शामिल हैं। वहीँ इससे पहले 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी । इन उम्मीदवारों में जिला कांग्रेस प्रधान गुरप्रीत गोगी के अलावा अकाली दल छोड़ कर आए पाल सिंह ग्रेवाल को भी टिकट दी गई थी। लुधियाना नगर निगम में 95 वार्डों पर 24 फरवरी को इलैक्शन है। इससे पहले भाजपा, आप और बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।



