विक्की गौंडर एनकाउंटर: शेरा खुबन ग्रुप ने पुलिस को फिर दी धमकी, लिखा- ‘करलो पुत Enjoy’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 26 जनवरी को गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों को लगातार गैंगस्टर के फेसबुक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 26 जनवरी को गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों को लगातार गैंगस्टर के फेसबुक अकाउंट से धमकी मिल रही है।

vicky gounder

हैरान करने वाली बात यह है कि गैंगस्टरों की तरफ से लगातार पुलिस को धमकी मिल रही है पर पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। पंजाब के नामी गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ और उसकी टीम को फेसबुक पर लगातार धमकियां मिल रही है और यह सिलसिला लगातार जारी है।

facebook

हाल ही में फेसबुक पर शेरा खुबन ग्रुप के पेज पर पुलिस को एक और धमकी दी है। धमकी में कहा गया है कि आपको जितनी खुशी मनानी है मना लो। आपको बताएंगे कि किस तरह स्टार लगते है (Promotion होती है)

vicky gounder encounter

साथ सुक्खा काल्हवां को गद्दार कहा गया है। इस पोस्ट के साथ विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया, शेरा खुबन और दविंदर की भी फोटो पाई हुई है। पुलिस के एनकाउंटर को झुठा कहा जा रहा है। पर पुलिस प्रशासन कुछ भी नहीं कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *