ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आईफोन को सुरक्षित रखने वाला सीक्रेट कोड अब खतरे में आ गया है। जानकारी अनुसार सीक्रेट कोड को वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन कर दिया गया है।
गिटहब नाम की वेबसाइट ने एप्पल का कोड लीक किया है। इस कोड के लिक होने के कारण करीब 7 फीसदी आईफोन युजर प्रभावित होगें। हालांकि जिस हैकर ने यह कोड लीक किया है उसने अभी तक अपनी पहचान नहीं बताई है पर उसका नाम जियोशिबा बताया जा रहा है।
एप्पल ने बताया है कि इस लीक से बहुत ही कम लोग प्रभावित होगें। आईफोन रखने वाले 7 फीसदी युजर्स का ही डाटा खतरे में हो सकता है।
वही दूसरी तरफ सिक्योरिटी विशेषज्ञ का कहना है कि जिनके पास भी आईओएस 9 सिस्टम है उन्हें अपना सिस्टम अपग्रेड कर लेना चाहिए। विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि एप्पल के इतिहास में ये सबसे बड़ी लीक है।



