ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जगदीश टाइटलर का 100 सिखों को मारे जाने के कबूलनामे वाली वीडियों सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने टाइटलर मामले में राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। जगदीश टाइटलर के बयान के बाद पंजाब सियासत में भूचाल उठा हुआ है।
अकाली दल लगातार टाइटलर की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। वही दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी स्टिंग ऑपरेशन की जांच करवाने की मांग की है। टाइटलर की गिरफ्तारी को लेकर हरसिमरत कौर बादल और नरेश गुजराल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की।
इस दौरान उन्होने गृहमंत्री के सामने मांग रखी है कि जगदीश टाइटलर को गिरफ्तार जल्द से जल्द की जाए और मामले की गंभीरता के साथ जांच करवाई जाए। इसके इलावा सुखबीर बादल ने भी टाइटलर की गिरफ्तारी की मांग की है। मनजीत सिंह जीके को यह भी शक है कि कही टाइटलर देश छोड़ कर ना चले जाए। इसलिए उसकी तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।


