लम्बे समय बाद फिर एक साथ दिखेंगी अभिनेत्री रेणुका शहाणे और माधुरी दीक्षित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म हम आपके हैं कौन में अभिनेत्री रेणुका शहाणे और माधुरी दीक्षित साथ नज़र आए थे। अब एक बार फिर 23 साल बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म हम आपके हैं कौन में अभिनेत्री रेणुका शहाणे और माधुरी दीक्षित साथ नज़र आए थे। अब एक बार फिर 23 साल बाद ये दोनों अभिनेत्रियां बिग स्क्रीन शेयर करेंगी। इसको लेकर हाल ही में एक कार्यक्रम में रेणुका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, यह उनके लिए सपने जैसा है जो एक बार फिर सच हो रहा है।

दरअसल मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में रेणुका शहाणे ने कहा कि वह 23 साल बाद माधुरी दीक्षित के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रेणुका ने यह भी कहा कि, “माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के लिए अगर पैसे भी देना पड़े तो देना चाहिए। वह कहती हैं, 23 साल बाद हम एक साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले हम दोनों “हम आपके हैं कौन” फिल्म में काम कर चुके हैं।” बता दें, पहली बार माधुरी दीक्षित ने किसी मराठी मूवी को साइन किया है। फिल्म का नाम 3-स्टोरीज़ है। जिसका निर्देशन तेजस विजय देवसकर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *