शादी में पुलिस के आने पर बारातियों ने छुपाया चेहरा, जानिए क्यों?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाबालिग लड़के-लड़की की शादी करवाना गैरकानूनी है। पर आज भी समाज में पुलिस की नज़रो से बच कर नाबालिग बच्चों की शादी करवाई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाबालिग लड़के-लड़की की शादी करवाना गैरकानूनी है। पर आज भी समाज में पुलिस की नज़रो से बच कर नाबालिग बच्चों की शादी करवाई जाती है।

child Marriage

यदि इस बात का पता पुलिस को चल जाए तो सलाखों की हवा खानी पड़ती है। ऐसे अपराध बिहार, उत्तरपूर्वी राज्य, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में में ज्यादातर हो रही है। गौरतलब है कि पंजाब में हाजीपुर के नजदीकी गांव वेला सरियाणां में भी ऐसे ही अपराध को अंजाम दिया जा रहा था।

child Marriage 1

शादी इतने गुप्त तरीके से की जा रही थी कि इस बारें में किसी को कुछ भी पता नहीं था। दरअसल 15 साल की लड़की की शादी उसकी मां जबरन 23 साल के लड़के से करवा रही थी।

child Marriage 3

जब इस शादी के बारें में मुकेरियां की एसडीएम कोमल मित्तल को दी। तो उन्होने संज्ञान लेते हुए पुलिस को तुरंत शादी वाले स्थान पर कारवाई करने के लिए भेज दिया। पुलिस को देखकर सभी के होश उड़ गए। सभी बाराती अपना मुंह छुपाने लगे थे। फिलहाल  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *