गुरदासपुर: लुटेरों ने व्यापारी से की लूटपाट, तेजधार हथियार के दम पर लूट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार कहती नजर आती है अपराध पर शिकंजा कसा जा रहा है । लेकिन वारदातें होने का सिलसिला खत्म होता नहीं दिखता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार कहती नजर आती है अपराध पर शिकंजा कसा जा रहा है । लेकिन वारदातें होने का सिलसिला खत्म होता नहीं दिखता है और अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं । ताजा मामला बटाला का है जहां बुधवार की रात को अपराधियों ने पहले तो व्यापारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और फिर व्यापारी के रुपए लूटकर फरार हो गए ।

बटाला में अपराधियों के हौसले बुलंदी पर हैं और इसकी ताजा मिसाल है कि गुरदासपुर रोड पर देखने को मिली । जहां बुधवार देर रात कुछ लुटेरों ने एक करयाना व्यापारी पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया और उसके सारे रूपये लूट लिए । हादसे से में घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया । लूट के बारे में पीड़ित व्यापारी रमन कुमार ने बताया के उसका घी चीनी का होलसेल का काम है और बीती रात वो अपनी दुकान बंद कर दूसरे दुकानदारों से उगाही करने निकला था और जब वो गुरदासपुर रोड पर मौजूद वाहेगुरु करयाणा स्टोर से उगाही के पैसे लेकर वापस जाने लगा तो एक कार सवार दो लोगों ने उस पर हमला कर दिया । इसके साथ ही अपराधियों ने पीड़ित को तो लूटा ही साथ ही जिस दुकान से पीड़ित उगाही कर वापस जा रहा था उस दुकान से भी पैसे लूट लिए । तो वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई ।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी । पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही काबू में कर लिया जाएगा । पुलिस ने ये तो कह दिया है कि अपराधियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा । लेकिन शायद अपराधियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की उन पर अपराध के बाद क्या कार्रवाई होगी ।

क्योंकि अगर ऐसा होता तो वो अपराध ही नहीं करते । अब इसे पुलिस की नाकामी कहें या कुछ और लेकिन सच तो यही है कि अपराधी अपराध करके निकल जाता है और पुलिस सिर्फ कार्रवाई की बात करती रह जाती है ।

Watch Video

https://youtu.be/nQ9Pcs8DZbs

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *