ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान व दिल्ली के ईनामी बदमाश हरिया गैंग और पुलिस के बीच बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया। जबकि मुठभेड़ के दौरान 25000 हजार का इनामी बदमाश और गैंग का सरगना हरिया और उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से एक सफ़ेद रंग की ब्रेजा कार व भारी संख्या में हथियार व गोलियां बरामद किए हैं
घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस के द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। घटना थाना तिगांव क्षेत्र के गांव अरुआ की हैं। मृतक की डेड बॉडी को पुलिस ने सिविल अस्पताल बादशाह खान के शव गृह में रखवा दिया हैं। एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाश की पहचान फरीदाबाद के गाँव भैंसरावली के रहने वालेअरुण के रूप में हुई है। गौरतलब है की अरुण भी कई संगीन मामलों में वांछित था।
तस्वीरों में दिखाई दे रही यह वही सफ़ेद रंग की ब्रेजा कार है ,जिसमे हरिया गैंग का सरगना 25000 का ईनामी बदमाश खुद हरिया उर्फ़ पवन और उसके चार साथी सवार होकर एक युवक को मारने की नियत से तिगांव क्षेत्र के गांव अरुआ में पहुंचे थे। आरोपी हरिया के खिलाफ ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश ,राजस्थान और दिल्ली में लूट ,डकैती और हत्या जैसी कई धाराओं में मामले दर्ज है | पुलिस के मुताबिक बीती रात पुलिस को फरीदाबाद पुलिस को सुचना मिली की आरोपी हरिया एक सफ़ेद रंग की कार से अरुआ गाँव की तरफ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गया है। सुचना पा कर पुलिस हरकत में आए गई और हरिया व उसके साथी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। जैसे पर हरिया व उसके साथी की पुलिस पर नजर पड़ी तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी के ऊपर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी जिसके जवाव में पुलिस पार्टी ने भी फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक बदमाश मारा गया, मौके से हरिया सहित उसके दो साथी कार को वहीँ छोड़ घटना स्थल से भागने में सफल हो गए।
पुलिस ने बदमाशों की कार को अपने कब्जे में ले लिया हैं और कार से बड़ी संख्या में हथीआय व ज़िंदा कारतूस बरामद किये है और पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 25000 हजार के इनामी बदमाश हरिया उर्फ़ पवन के ऊपर हत्या व लूट का मुकदमा तिगांव थाना में दर्ज हैं, हरिया व उसके साथियों ने अभी कुछ दिन पहले भी भैंसरावली के घर पर 40 से 50 राउंड गोलियां चला कर मौके से फरार हो गया था। वहीँ पुलिस ने फरार हरिया और उसके साथियो को सरेंडर करने की अपील की और कहा की कानून से कोई नहीं बच सकता।
Watch Video
https://youtu.be/x23VMgAwNpo
