ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब की जेलों में आए दिन गैंगस्टर्स मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर वीडियों और धमकी देने के मामले सामने आ रहे थे।
जिस कारण पुलिस प्रशासन पर सवाल ये सवाल उठाए जा रहे थे कि आखिर इतनी पाबंदियों के बीच कैसे गैंगस्टर्स के पास फोन पहुंच जाता है और वो अपने सोशल अकाउंट पर मारपीट और धमकियों की वीडियों को डाल देते है। जिस कारण पंजाब पुलिस ने पंजाब की जेलों में गैंगस्टर्स की तरफ से किए जा रहे मोबाइल के इस्तेमाल को रोकने के लिए कम्युनिकेशन कंपनियों के साथ मिल कर एक नई योजना बनाई है।
योजना के अनुसार जेल में अलग मोबाइल टावर को लगाया जाएगा पर उसमें इंटरनेट सिग्नल नहीं होगा। जिसके बाद जेलों में इंटरनेट का प्रयोग नहीं किया जाएगा। ऐसे में जेलों में बंद गैंगस्टर और खुखांर अपराधी सोशल साइटस पर सरगर्म नहीं हो सकेंगे।
डीजीपी और इंटेलिजेंस अधिकारियों के अनुसार जेलों में नए टावर लगने से किसी और टावर से डाटा उठाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही हर कॉल की जांच भी की जा सकेंगी। यदि कोई भी कर्मचारी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करेंगा। तो उसका डाटा भी टावर में आ जाएगा।
इसके इलावा जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट बना ली गई है। जेल में चलने वाले सभी मोबाइल उसी टावर के साथ जुड़े होगे। कंपनियों की मंजूरी के बाद टावर लगने शुरू कर दिए गए है।




