ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना-जालंधर बाईपास निकट दाना मंडी के अंदर फ्रूट मंडी में अचानक आग लग गई। जिस कारण चारों तरफ हडकंप मच गया।
जानकारी अनुसार आग खुले पड़े प्लास्टिक के करेटस को लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटें दूर दूर तक फैली हुई थी।
गणीमत यह रही कि इस आग के कारण कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहां मौजूद लोगो ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
घटना वाले स्थान पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।



