गुरमीत राम रहीम के सात समर्थकों के खिलाफ वारंट किया जारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा पुलिस आगजनी और हिंसा के षड्यंत्र में शामिल डेरा समर्थकों पर शिकंजा कसती नजर आ रही है। पुलिस ने डेरा के वाईस चेयरमैन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा पुलिस आगजनी और हिंसा के षड्यंत्र में शामिल डेरा समर्थकों पर शिकंजा कसती नजर आ रही है।

vice chairman

पुलिस ने डेरा के वाईस चेयरमैन डॉ पी आर नैन सहित सात आरोपियों के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की चार टीमों का गठन किया गया है। हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में बने राम रहीम के डेरों में भी आरोपियों की तलाश की जाएगी।

Gurmeet ram rahim

यह जानकारी शहर थाना प्रभारी राम सिंह बिश्रोई ने दी। डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम अपने कुर्कम की सजा काट रहा है। राम रहीम की बेबी हनीप्रीत ने उसको अदालत से भगाने का षड्यंत्र रचा था।

honeypreet

जिसके लिए उसने एक मीटिंग की थी। मीटिंग के दौरान डेरे समर्थकों और सदस्यों को अलग अलग कार्य सौंपा गया था।

honeypreet

योजना के अनुसार ही पंचकूला में आगजनी और हिंसा को भड़काया गया जिस कारण काफी लोग घायल हुए और कई सम्पतियों को नुकसान पहुंचा।

पर हनीप्रीत राम रहीम को पुलिस के शिकंजे से बचा नहीं पाई। हनीप्रीत को पंचकूला में हिंसा को भड़काने और देशद्रोह के कारण गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *