#MiniOlympics: पंजाब ‘मिनी ओलंपिक’ में रहा युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का शानदार प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के किला रायपुर में 3 दिवसीय ग्रामीण खेल यानि मिनी ओलंपिक का आयोजन किया गया।   सम्बंधित ख़बरेंBig News: पहली बार मर्दों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के किला रायपुर में 3 दिवसीय ग्रामीण खेल यानि मिनी ओलंपिक का आयोजन किया गया।

kila raipur sports festival

 

हर साल की तरह इस साल भी मेले में तरह तरह के खेलों का आयोजन किया गया। किला रायपुर के ग्रामीण खेल को देखने भारी संख्या में लोग पहुंचे।

kila raipur sports festival

इस मेले में किया गया ऊठों का नृत्य काफी आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीण खेल को देखने के लिए स्थानिय लोगो के साथ साथ बाहर से भी लोग पहुंचे।

kila raipur sports festival 5

 

जिन्होने मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। खेलों में विशेष तौर से हाथियों को सजाकर लाया गया था और ऊंटों को सजाकर उनका नृत्य करवाया गया जो कि दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना।

kila raipur sports festival 3

इस मेले को देखने के लिए देश विदेश से भी लोग आए हुए थे जिन्होने मेले का लुफ्त उठाया। इन मेले में पंजाब की संस्कृति, विरसे की झलक देखने को मिली।

kila raipur sports festival 4

साथ ही युवाओं और बुजुर्गों का भी दमखम देखने को मिला। इन खेलों में कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, टायर दौड़, कुत्तों की दौड़ ,निहंग सिंहों के कारनामे ,बुजुर्गों की दौड़, भार तक उठाना और भी विरासती खेल का प्रदर्शन किया गया।

kila raipur sports festival 5

पहले की तरह इस बार भी जीतने वाले प्रतियोगियों को 100 तोले का सोने का कप दिया जाएगा।

kila raipur sports festival 6

वहीं इस बार बैल गाड़ी दौड़ ना होने से दर्शकों में मायूसी देखी गई। इन खेलों के माध्यम से पंजाब के इतिहास की झलक मिलती है और पुराना पंजाब देखने को मिलता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *