ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मद्रास उच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में जेल में सजायाफ्ता कैदी को दो हफ्ते की छुट्टी दी है, ताकी वो अपने वारिस को जन्म दे सके। दरअसल, मद्रास उच्च न्यायालय की न्यायमूर्त्ति एस विमला देवी और न्यायमूर्त्ति टी कृष्ण वल्ली की खंडपीठ ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने सजायाफ्ता 40 वर्षीय सिद्दीक अली की पत्नी की याचिका पर यह फैसला सुनाया। न्यायालय ने सिद्दीक को दो सप्ताह की अस्थायी छुट्टी दी है।
न्यायालय ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि पलयमकोट्टई सेंट्रल जेल के कैदी सिद्दीक अली को प्रजनन के लिए घर भेजा जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने इस बात का भी जिक्र किया है कि अब वक्त आ चुका है जब सरकार को कैदियों को प्रजनन के लिए पत्नी के पास जाने की अनुमति मिले। इससे जेल में सजा काट रहे कैदियों की आपराधिक प्रवृत्ति में कमी आएगी। साथ ही उनमें अपराध नहीं करने की भावना बढ़ेगी। अदालत ने सिद्दीक की सुरक्षा की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है।
