साल 2000 से 2015 तक किसान आत्महत्यों का आंकडा, तीन विश्वविद्यालयों के आंकड़ों से हुआ खुलासा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने परिवार को अकेला छोड़ कर मौत की नींद सोने वाले किसान के साथ सरकार सिर्फ मजाक कर रही है अब चाहे सरकार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने परिवार को अकेला छोड़ कर मौत की नींद सोने वाले किसान के साथ सरकार सिर्फ मजाक कर रही है अब चाहे सरकार कोई भी हो । किसानों के हालत सुधारने का नाम नहीं ले रहे । सरकार बदली लेकिन सवाल नहीं सवाल वहीं है आखिर कब किसानों को न्याय मिलेगा । अब हम आपकों बताएंगे पंजाब में साल 2000 से 2015 तक किसान आत्महत्यों का आंकडा पीएयू की 6 जिलों के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक हम आपकों आंकडे बताएंगें

पिछले 15 सालों में पंजाब के 16 हजार 606 किसान और खेत मजदूर खुदकशी कर चुके हैं। सरकार के आदेश पर पंजाब कृषि विश्वविद्यायल लुधियाना (पीएयू), पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला और गुरुनानकदेव विश्वविद्यालय अमृतसर द्वारा किए गए एक संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

पीएयू की 6 जिलों के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 14, 667 किसान और मजदूरों ने 2000 से 2015 तक इन जिलों में खुदकुशी की है जिनमें 1238 खुदकुशी लुधियाना, 1423 मोगा, 1706 बरनाला, 3094 बठिंडा और 3818 खुदकुशी के मामले मानसा में सामने आए हैं। । पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के एक सर्वेक्षण में 1,606 किसानों ने आत्महत्याएं की, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के मुताबिक 2000-2010 के दौरान 9 जिलों में 433 किसानों ने आत्महत्याएं की ।

इस रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के 22 जिलों में साल 2000 से लेकर 2015 तक 9007 किसानों और 7,234 खेतीबाड़ी मजदूरों ने खुदकशी की है। पंजाब के 6 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनमें 88 फीसदी खुदकशी के मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के ग्रामीण इलाकों के किसानों पर 35,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। किसानों की आय इतनी नहीं है कि वह कर्ज दे सकें। पंजाब के कर्ज के कारण किसानों की आत्महत्या के मामले 1997 में तब शुरू हुए थे जब कॉटन बेल्ट में फसल बर्बाद होने पर कपास किसान कर्ज न चुकाने के कारण आत्महत्या करने लगे। रिपोर्ट यह भी जाहिर कर रही है कि 1997 में किसानों पर 5700 करोड़ कर्ज था जो कि अब 80,000 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। इन कर्जों में 62 फीसद कर्ज सरकार द्वारा संचालित बैंकों से हैं और 38 फीसदी कर्ज अन्य है।

ये था पंजाब के किसानों का हाल ए बया ये आकंडे सिर्फ आंकड़े ही नहीं है बल्कि सरकार की नाकामी का सबूत है किसान लगातार सरकार से मदद की गुहार लगाते है लेकिन सरकार है कि कुंभ कर्णीय नींद सोई हुई है ।

साल 2000 से 2015 तक किसान आत्महत्यों का आंकडा

तीन विश्वविद्यालयों के आंकड़ों से हुआ खुलासा

पंजाब में 16,606 किसानों ने की आत्महत्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *