ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के दोष में बीस साल की सजा काट रहा है।
राम रहीम की चहेती हनीप्रीत ने सजा सुनाए जाने के बाद भगाने की कोशिश की पर वो ऐसा ना कर सकी। पंचकूला हिंसा को भड़काया गया। आगजनी करवाई गई।
ताकि राम रहीम को अदालत में से कैसे भी भगा लिया जाए। अदालत तक राम रहीम के साथ आए सिक्योरिटी गार्ड जगदीप को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।
इसलिए वो अपनी कार के साथ अदालत के बाहर मौजूद था। पर जब राम रहीम को सज़ा सुनाई गई तो वो भाग निकला था।
पुलिस ने उसका पीछा किया पर उसके साथी को तो पकड़ लिया गया पर वो फरार हो गया था। बता दें कि राम रहीम के सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी जगदीप को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जिसके बाद उसको पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।





