ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश की राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं इलाके के लोग सहमे हुए हैं।
बताया जाता है कि 23 साल के अकिंत गुप्ता एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था। जब इसकी भनक लड़की के घरवालों को लगी तो पहले उन्होंने दोनों को रिश्ता खत्म करने की चेतावनी दी। लेकिन, दोनों इसके इंकार करते रहे। आखिर में लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंचे और चाकू से रेतकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतक की मां ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के परिजनों ने ख्याला रोड पर अंकित पर हमला कर दिया। उसने अपने बेटे को बचाने की बहुत कोशिश की पर आरोपियों ने अंकित की सरेआम बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के समय चारों तरफ भीड़ जमा थी पर किसी ने उनके बेटे को बचाने की कोशिश नहीं की।
हालात यह थे कि आरोपी अंकित को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए। और, घटनास्थल पर मौजूद लोग तमाशा देखते रहे। कई लोगों ने तो खून से सने अंकित की तस्वीर और वीडियो मोबाइल पर बनाने लगे। इस घटना में अंकित की मां को भी बीचबचाव के दौरान गंभीर चोटें लगी हैं।
पुलिस ने बताया कि अंकित शादियों में फोटोग्राफी का काम किया करता था। मुस्लिम युवती का अंकित के साथ काफी मेलजोल था। यह बात लड़की के परिवार वालों को पसंद नहीं थी।
इस कारण उन्होने अंकित को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर तीन आरोपियों के साथ साथ युवती के नाबालिग भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।





