ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के गैंगस्टर नाभा जेल ब्रेक जैसे कई संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले विक्की गौंडर के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे है।
विक्की गौंडर के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने पहले विक्की को सरेंडर के लिए बुलाया फिर उसको गोली मार दी। विक्की गौंडर और उसके साथी प्रेमा लाहौरिया को झूठे एनकाउंटर में मारा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।
फिलहाल पुलिस ने अब गौंडर के असंख्यक फेसबुक फॉलोवर्स की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि विक्की गौंडर फेसबुक पर काफी एक्टिव रहता था।
साथ ही वो सोशल मीडिया पर धमकियां भी देता था। गौंडर के फेसबुक पेज पर काफी लोग कमेंट भी किया करते थे। जिस कारण पुलिस अब उन युवाओं की तलाश में जुट गई है जो विक्की गौंडर के फेसबुक पेज पर कमेंट किया करते थे।
बता दें कि पुलिस ने पंजाब के गैंगस्टर विक्की गौंडर का एनकाउंटर करके सफलता हासिल की है। विक्की गौंडर का एनकाउंचर ऑपरेशन इंस्पेक्टर बिक्रम बराड़ की अगुवाई में चला था।




