ऑनलाइन डेस्क/लिविंग डेस्क : पिछले साल 25 अगस्त को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण का दोषी करार दिया गया था। इसके बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी। लेकिन, अब गुरमीत राम रहीम को पंचकूला हिंसा का मुख्य आरोपी नहीं माना गया है। इसका खुलासा SIT की चार्जशीट से हुआ है। चार्जशीट में गुरमीत राम रहीम को पंचकूला हिंसा में सीधे तौर पर दोषी नहीं पाया गया है। वहीं राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा को पंचकूला हिंसा भड़काने का मुख्य आरोपी माना गया है।
चार्जशीट में जिक्र है कि पंचकूला की सीबीआई अदालत में सुनवाई के पहले हनीप्रीत ने डेरा में बैठक हुई थी। हनीप्रीत ने ही गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने पर हिंसा की प्लानिंग की थी। दरअसल, पंचकूला हिंसा की जांच कर रही SIT ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इसमें 1000 पन्नों की मेन और 800 पन्नों की सप्लिमेंट्री चार्जशीट शामिल है। चार्जशीट में सिलसिलेवार तरीके से हिंसा के बारे में बताया गया है। चार्जशीट में जिक्र है कि हिंसा की सारी तैयारी हनीप्रीत, विपश्यना और आदित्य इंसा ने किया था। इसके लिए 45 सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी।

