ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के विरोधी रहे जग्गू भगवानपुरिया को अदालत ने एक मामले में रिहा कर दिया है।
आपको बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया पर 30 के करीब मामले चल रहे थे पर सबूतों की कमी होने के कारण अदालत ने उसको एक मामले में रिहाई दे दी गई है।
गौरतलब है कि विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद ये कहा जा रहा था कि विक्की गौंडर के साम्राज्य का वारिस कौन होगा।
वहीं दूसरी तरफ गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को रिहा कर दिया गया है। विक्की गौंडर और जगू भगवानपुरिया के बीच हमेशा ही लड़ाई होती रही है।



