ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गैंगस्टरों को हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी अपराधी कानून से ऊपर नहीं होता और ना ही कोई अपराधी लम्बे समय तक कानून के शिकंजे से बच सकता है।
कैप्टन ने गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर को झूठा कहे जाने वाले आरोप को खारिज करते हुए कहा कि गैंगस्टर के परिवार वालें दुख में होने के कारण ऐसे आरोप लगा रहे है। ऐसे अपराधियों को पता होना चाहिए कि कानून से बड़ा कुछ भी नहीं होता है।
कैप्टन ने गैगंस्टर के मामले पर दाय़वा करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से गैंगस्टरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है या फिर उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि जो भी गैंगस्टर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उनके खिलाफ कारवाई जारी रखी जाएगी।
सभी गैंगस्टरों को ये समझ लेना चाहिए कि अब वो ज्यादा समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर नहीं रह सकते है। इसके इलावा उन्होने ये भी बात स्पष्ट की है कि बेशक गैंगस्टरो को कानूनी कारवाई से गुजरना होगा पर उनके सुधार के लिए भी हर संभंव कदम उठाए जाएगें।



