ऑनलाइन डेस्क/लिविंग डेस्क : महाराष्ट्र के नागपुर की 24 साल की ज्योति अमागे को दुनिया की सबसे छोटी महिला का खिताब मिला हुआ है। वहीं 2 फुट और 6 इंच की ज्योति के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। दरअसल, इस दिन ज्योति की मुलाकात दुनिया के सबसे लंबे इंसान सुल्तान कोसेन से हुई। तुर्की के कोसेन की लंबाई 8 फुट 1 इंच है।
ज्योति अमागे और सुल्तान कोसेने की मुलाकात मिस्र के ऐतिहासिक शहर गीजा में हुई। दोनों यहां स्पेशल फोटोशूट के लिए पहुंचे थे। मिस्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से दोनों को आमंत्रित किया गया था। फोटो शूट के दौरान ज्योति और सुल्तान की कई तस्वीरें खींची गई। वहीं ज्योति और सुल्तान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

गिनीज बुक ने 2009 में सुल्तान को दुनिया के सबसे लंबे इंसान का खिताब दिया था। पिट्चरी जियांटिज्म बीमारी के कारण सुल्तान की लंबाई अचानक बढ़ गई। जबकि, ज्योति की एकोंड्रोप्लेसिया के कारण लंबाई नहीं बढ़ सकी। दुनिया की सबसे छोटी महिला होने के बावजूद अपने हौसले से ज्योति ने कई देश-विदेश के रियलिटी शो में भाग ले चुकी हैं।
