ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंग्लैंड में रह रही पंजाबी युवती ने आईएस में प्रवेश कर अपनी जिन्दगी को तबाह कर बैठी। जिस कारण अदालत ने उसको तीन साल की सज़ा सुना दी है। सिख परिवार में जन्मी संदीप समरा नाम की लड़की ने 15 साल की आयु में ही इस्लाम धर्म को स्वीकार कर लिया था।
वो इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए सीरिया जाने चहाती थी। ताकि वहां वो नर्स के रूप में आतंकवादियों की मदद कर सकें। इसी कारण उसको हिरासत में ले लिया गया। अपने जुर्म को स्वीकारते हुए कहा कि वो सीरिया में जा कर दहशत की वारदातों को अंजाम देना चहाती थी। जिस कारण उसको गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

