ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नगर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू को मनाने में लगे हुए है।
सूत्रों का कहना है कि शायद इसलिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा को उन्हें मनाने भेजा था।
इतना ही नहीं सिद्दू को मनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा कुमारी को भेजा है। आशा कुमारी दोपहर तीन बजे तक चंडीगढ़ पहुंचेगी। बता दें मेयर चुनाव समारोह में सिद्दू और उनके सहयोगी शामिल नहीं हुए थे। इस पर सिद्दू का कहना है कि उनको निमंत्रण नहीं मिला था।
गौरतलब है कि सिद्दू ने एक पत्र के जरिए नाराजगी जाहिर की है। पत्र में लिखा है कि मंत्री होने के नाते पटियाला, जालंधर, और अमृतसर के मेयर के चुनाव में मुझे बुलाया नहीं गया। ना ही उनसे किसी भी तरह की राय ली गई। साथ ही अमृतसर में हुए मेयर के चुनाव में भी उनको नहीं बुलाया गया। इस तरह का व्यवहार मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। जिस कारण वो मीटिंग में शामिल नहीं हुए।



