ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं वक्त खराब होता है तो कब कौन आकर सुना दे उसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते। अब अगर वक्त खराब हो और सोशल साइट्स पर भी हों तो फिर भगवान ही मालिक। जी ऐसा हमारा नहीं कहना है, कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल के साथ हो रहा है। केएल राहुल को ट्वीटर यूजर्स ने ऐसी लताड़ लगाई है, जिसका अंदाजा बिना ट्वीट पढ़े आप नहीं लगा सकते हैं।
दरअसल, देश में विजय पताका फहराकर साउथ अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया को राहत मिलने का नाम नहीं ले रहा है। दो टेस्ट मैच में जबरदस्त धुलाई के बाद टीम इंडिया के खिलाडियों को यूजर्स ट्वीटर पर धोने से परहेज नहीं कर रहे हैं। दूसरे टेस्ट में शिखर धवन की जगह मैदान में उतारे गए केएल राहुल ने पहली पारी में दस तो दूसरी पारी में चार रन ही बनाए। बस, इससे टीम इंडिया के फैन्स खार खाकर बैठ गए।
Just a Lion and a Cheetah chilling. 😇#wildthings #mykindaevening pic.twitter.com/knR7Dyd7yD
— K L Rahul (@klrahul) January 19, 2018
फैन्स को समझ नहीं आ रहा कि घर में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में क्या हो गया है? वहीं दूसरा टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया प्रैक्टिस से ब्रेक लेकर क्रूगर नेशनल पार्क घूमने गई। वहां केएल राहुल ने चीते के साथ एक फोटो खिंचवाकर ट्वीटर पर ‘शेर और चीता आराम करते हुए’ कैप्शन के साथ पोस्ट कर दिया। बस, इससे फैन्स भड़क गए और केएल राहुल को जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे।
बता दें कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग नया नहीं है। यूजर्स समय-समय पर किसी ना किसी को ट्रोल कर देते हैं। केएल राहुल ना तो पहले सेलिब्रिटी हैं और ना ही आखिरी। हालांकि, कई फैन्स को अभी भी उम्मीद है कि केएल राहुल का क्लास एवर-लास्टिंग है और फॉर्म टेम्पररी। कहने का मतलब है कि केएल राहुल जल्द ही अपनी खोई लय पा लेंगे और शानदार प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए उन्हें भारत का अगला ‘द वॉल’ कहा जाता है।






