ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल ‘शांति’ से घर-घर की दुलारी बनीं मंदिरा बेदी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फिर बात चाहे टीवी-फिल्म की हो या क्रिकेट की, मंदिरा बेदी ने हर जगह खुद को साबित किया है। हालात यह हैं कि फिटनेस के लिए जागरूक 46 साल की मंदिरा बेदी जब भी सोशल साइट्स पर अपनी फोटोज पोस्ट करती हैं तो उसे काफी पसंद किया जाता है।

कुछ समय पहले मंदिरा थाईलैंड के फुकेट में वेकेशन मनाने गई थीं। इस दौरान बिकनी में उनके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। फोटोज देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि मंदिरा के आगे उम्र थम गया है।
मंदिरा ने 14 फरवरी 1999 को फिल्म मेकर राज कौशल से शादी की थी। उनके और राज का 6 साल का एक बेटा वीर है। घर-परिवार और कैरियर की जिम्मेदारी संभालने के बीच मंदिरा खुद को फिट रखने का मौका नहीं गंवाती हैं।

मंदिरा नियमित वर्कआउट करती हैं और समय-समय पर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज पोस्ट करती हैं। एक इंटरव्यू में मंदिरा ने बताया कि वो हरदिन करीब 10 किमी दौड़ती हैं। वो जहां भी जाती हैं तो साथ में स्पोटर्स शू जरूर रखती हैं।
