पद्मावत फिल्म पर बोले: चाहे फांसी लगा दो लेकिन संघर्ष जारी रहेगा- सूरजपाल अम्मू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चाहे फांसी लगा दो लेकिन संघर्ष जारी रहेगा | करनी सेना के नेता सूरज पाल अम्मू फिल्म पदमावत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चाहे फांसी लगा दो लेकिन संघर्ष जारी रहेगा | करनी सेना के नेता सूरज पाल अम्मू फिल्म पदमावत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भड़क गए है । उन्होनें कहा है कि इस फिल्म से लोगों की भावनाएं आहत होंगी । दरअसल कल सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न राज्यों के ‘पद्मावत’ पर लगाए गए बैन को हटा दिया है |

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ अब पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी । ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को रिलीज होनी है । रिलीज से पहले ही राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में फिल्म के रिलीज पर बैन लगाया था । फिल्म निर्माताओं ने अपनी याचिका में इस बैन को गैरकानूनी बताया था । आईए सुनते है फिल्म पर करनी सेना ने नेता सूरज पाल अम्मू ने क्या कुछ कहा ।

उधर IG ममता सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने प्रदेश के सभी सिनेमा हालों की सुरक्षा बढ़ा दी है और दिशा निर्देश जारी कर दिए है । जो भी फिल्म देखने जाना चाहता है बेझिझक जाए पूरे सुरक्षा प्रबंध है । फिल्म पूरे सुरक्षित माहौल में चलेगी |

Watch Video

https://youtu.be/m8FDaugjYiw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *