J&K: 24 घंटे में दूसरी बार पाक ने तोड़ा सीजफायर, 1 महिला की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान ने 24 घंटे में दूसरी बार सीजफायर का उल्लघंन किया है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार सुबह से अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर आरएसपुरा, अरनिया,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान ने 24 घंटे में दूसरी बार सीजफायर का उल्लघंन किया है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार सुबह से अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर आरएसपुरा, अरनिया, रामगढ़ सेक्टर में फायरिंग की जा रही है।  पाकिस्तान ने सुबह इसलिए फायरिंग की ताकि आम नागरिकों को निशाना बना सके। सुबह करीब 6.40 पर शुरू हुई फायरिंग अभी जारी है और इसमें एक महिला की मौत हो गई है। भारतीय सेना फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

बता दें कि गुरुवार को भी पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा और अरनिया सेक्टर में फायरिंग की गई जिसमें भारतीय सेना का कांस्टेबल शहीद हो गया और एक स्थानीय लड़की की मौत हो गई थी। भारतीय सेना ने शहीद जवान का बदला पाक के तीन सैनिक ढेर करके लिया। वहीं सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के.के. शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थिति बहुत ही तनावपूर्ण है।

J&K: 24 घंटे में दूसरी बार पाक ने तोड़ा सीजफायर

1 महिला की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

Watch Video

https://youtu.be/zSA8TTekKAA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *