आपसी कड़वाहट भुलाकर डिनर में मिले जेटली-केजरीवाल, कांग्रेस को लगा झटका!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के रिश्तों की कड़वाहट किसी से छिपी नहीं है। अरूण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के रिश्तों की कड़वाहट किसी से छिपी नहीं है। अरूण जेटली ने CM केजरीवाल मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है। वहीं अगर दोनों एकसाथ किसी डिनर में नजर आ जाएं तो कयासों का दौर शुरू होना लाजिमी है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला दिल्ली में जहां केजरीवाल और अरूण जेटली एक डिनर में साथ देखे गए। इतना ही नहीं दोनों साथ-साथ बैठे और बातचीत भी किया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट भी देखी गई।

दरअसल गुरुवार को दिल्ली में GST कौंसिल की बैठक आयोजित की गई थी, यह बैठक देर शाम तक जारी रही। इसमें कई मुद्दों पर निर्णय नहीं लिया जा सका। दूसरी तरफ कौंसिल के सदस्यों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिनर आयोजित किया था। बैठक खत्म होने के बाद ज्यादातर राज्यों के वित्त मंत्री मीडिया से मुखातिब हो गए। जबकि केजरीवाल सीधे डिनर वेन्यू पर पहुंच गए। बैठक के बाद जब केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली घर जाने की तैयारी करने लगे तो मनीष सिसोदिया ने उनसे डिनर में चलने का अनुरोध किया।

इसके बाद अरूण जेटली डिनर वेन्यू पर पहुंच गए। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को एकसाथ देखकर डिनर में मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट तैर गई। हालांकि, दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्वीट करके इस डिनर पर तंज कसा। माकन ने अपने ट्वीट में जिक्र किया कि ‘बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं।’ असल में कांग्रेस नेता माकन का सीधा इशारा दोनों नेताओं की नजदीकियों को लेकर था, क्योंकि हमेशा आप और भाजपा को साथ बताती रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *