#Sukhoi-30MKI में उड़ान भरने वाली पहली रक्षा मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइटर प्लेन सुखोई-30MKI से जोधपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके साथ ही वो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइटर प्लेन सुखोई-30MKI से जोधपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके साथ ही वो सुखोई-30MKI में उड़ान भरने वाली पहली महिला रक्षा मंत्री बन गईं। इसके पहले रक्षा मंत्री ने पायलट के लिए बने स्पेशल जी सूट पहनकर कॉकपिट में बैठीं। वह करीब 45 मिनट तक आसमान में रहीं। इस ऐतिहासिक उड़ान को बाकायदा रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।

रक्षा मंत्री का सुखोई-30MKI में उड़ान भरने का मकसद सेना की तैयारियों को समझना था। बता दें कि सुखोई-30MKI भारतीय वायु सेना का सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान है। 31 स्कवार्डन लॉयन को रक्षा मंत्री के उड़ान का जिम्मा सौंपा गया था। रक्षा मंत्री बनने के बाद सीतारमण देश के सबसे बड़े युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य का जायजा लिया था। साथ ही वो भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जाकर सेना की तैयारियों की जानकारियां भी ली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *