ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर ग्रहण हटने का नाम ही नही ले रहा है। आपको बता दें कि भंसाली ने सुप्रीम कोर्ट में फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने पर याचिका दायर की ।
25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पद्मावत राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और हल ही में हरियाणा में भी बैन हो चुकी है। इसके इलावा गोवा और यूपी में भी फिल्म की रिलीज को लेकर आसार ठीक नही लग रहे है।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्यों की सरकारों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब सेंसर बोर्ड में से कोई फिल्म को पास कर दिया है तो किसी भी राज्य को अधिकार नहीं है कि वो फिल्म को बैन करें।
इसके इलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी राज्य में पद्मावत बैन नहीं होगी और सरकारें कानून व्यवस्था संभाले।
आपको बता दे कि आध्यातमिक गुरू श्री श्री रविशंकर फिल्म पद्मावत का समर्थन करते हुए कहा कि फिल्म पर विवाद बेवजह है। पूरी फिल्म में ऐसी कोई बात नहीं है जिस पर आपत्ति जताई जाए।




