फरीदकोट: लूट कांड के तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार नकदी-हथियार बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब की फरीदकोट पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने कई बड़ी लूटकांड को अंजाम देकर पुलिस के सामने कड़ी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब की फरीदकोट पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने कई बड़ी लूटकांड को अंजाम देकर पुलिस के सामने कड़ी चुनौती पेश की थी। जब पुलिस ने गिरोह के तीन लुटेरे को गिरफ्तार किया तो उनके खुलासे से पुलिस के माथे पर बल पड़ गए। क्योंकि तीनों बेखौफ पूरे पंजाब में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे।

अपराधी चाहे कितने भी शातिर क्यो न हो जाए पर कानून के पंजे की गिरफ्त में आ ही जाते है। एक बार फिर से पंजाब की जिला फरीदकोट पुलिस अपराध और अपराधियों को बेनकाब करने में कामयाब हुई है। पुलिस ने एक गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। और इनके खुलासे से साफ है कि इनके दिल में पुलिस का जरा भी भय नहीं है।

गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस ने 50 हजार नगद, एक पिस्तौल के साथ तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने दावा किया है कि तीनों अपराधियों ने कोटकपूरा के एक किसान से साढ़े नौ लाख की संपत्ति लूट ली थी। अपराधियों ने लूट के पैसे से गाड़ी भी खरीदी थी, जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीनों पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस की मानें तो गिरफ्तार अपराधियों पर पंजाब के विभिन्न जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। ये जिस अंदाम में वारदातों को अंजाम देते थे, उससे साफ है कि इनके मंसूबे कितने खतरनाक हैं। हालांकि पुलिस तो यह कह रही है कि अपराधियों को रिमांड पर लेकर और जानकारियां हासिल की जाएगी। लेकिन जिस तरह के खुलासे अपराधियों ने किए हैं, उससे पुलिस के हौसले जरूर पस्त हो चुके हैं।

भले ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करके अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन साफ है कि अगर पुलिस चौकस रहती तो अपराधी एक दर्जन से ज्यादा वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते। अब देखना होगा कि तीनों के सहारे पुलिस कितने अन्य अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफल होती है।

Watch Video

https://youtu.be/fLdAJgcJhIU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *