लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: गुलाब देवी रोड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें विवाहिता ने फिनाइल को पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।
विवाहिता के पति का कहना है कि हमारी शादी को करीब 8 साल हो गए है और हमारे तीन बच्चे भी है। काफी समय से उसको अपनी पत्नी पर किसी और के साथ नाजायज संबंध बनाने का शक था।
जिस कारण उसने दोनो की मिलने की वीडियो बना ली और अपनी पत्नी के प्रेमी को काफी मारा भी। इसके बाद विवाहिता ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। होश में आने के बाद फिलहाल विवाहिता ने अपने पती से अलग होने की बात कही है।


