ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब कैबिनेट के मंत्री राणा गुरजीत के बेटे इंदर प्रताप सिंह को बुधवार को ईडी के सामने पेश होकर जवाब दाखिल करना है | पंजाब के सियासी गलियारों में इन दिनों प्रदेश के बिजली एवं सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत कई मामलों को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं । चाहे बात रेत खनन साइट्स की बोली पर उठे विवाद की हो या फिर राणा गुरजीत के बेटे को जारी हुए ईडी के नोटिस की । हालांकि विपक्ष के आरोपों के बाद राणा गुरजीत अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं । लेकिन उनके बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह को बुधवार को ईडी के सामने पेश होकर जवाब दाखिल करना है ।
ईडी का कहना है कि राणा शूगर्स ने शेयरों की खरीद-फरोख्त के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी नहीं ली एवं इसकी जानकारी भी आर बी आई को नहीं दी । राणा इंद्र प्रताप सिंह राणा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं । इसलिए ईडी उनसे फेमा के उल्लंघन को लेकर तीखे सवाल-जवाब के मूड में है। उनसे पूछताछ जालंधर दफ्तर में डिप्टी डायरेक्टर राहुल सोहू सुबह 10 बजे करेंगे। ईडी को यह भी शक है कि राणा की कंपनी ने विदेशों में बैंकों से विदेशी निवेशकों या संस्थाओं द्वारा उठाए गए लोन के लिए गारंटी दी थी।
राणा इंद्रप्रताप को ED का समन
राणा इंद्रप्रताप पर विदेश में फंड जुटाने का आरोप
शेयर की खरीद-फरोख्त में RBI को नहीं दी जानकारी
Watch Video
https://youtu.be/oILjm3PswUk
