फेसबुक पर लड़की से दोस्ती और लड़के ने गंवा दी अपनी जान!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पहले युवक-युवती फेसबुक पर दोस्त बनते हैं और जब उनका रिश्ता सामने आता है तो लड़की का भाई इतना आक्रोशित होता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पहले युवक-युवती फेसबुक पर दोस्त बनते हैं और जब उनका रिश्ता सामने आता है तो लड़की का भाई इतना आक्रोशित होता है कि वो युवक की हत्या कर देता है। जी हां, यह खौफनाक वारदात सामने आया है लुधियाना के जगराओं से। दूसरी तरफ मारे गए युवक की 82 साल की दादी ने शव का दोषियों की गिरफ्तारी होने तक दाह-संस्कार नहीं करने का फैसला लिया है। दरअसल, महिला ने अपने पोते के शव को लकड़ी के एक बक्से में बंद कर दिया है। जगराओं के हाथपुर गांव की गुरदयाल कौर के इस फैसले से गांव के लोग सकते में हैं। यहां तक कि गुरदयाल ने शव के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर धरना देने की भी बात कही है।

बताया जाता है कि गुरप्रीत सिंह (22) पिछले 30 दिसंबर को चंडीगढ़ के एक इमिग्रेशन सेंटर में किसी काम से गया था। जब गुरप्रीत घर लौटकर नहीं आया तो उसके पिता जसवीर सिंह ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत ने फेसबुक पर जालंधर की एक लड़की को दोस्ती की थी और दोनों अक्सर चैट किया करते थे। यहां तक कि दोनों के बीच मोबाइल पर काफी देर तक बातचीत भी होती थी।

इस रिलेशनशिप से लड़की का भाई लवदिश सिंह काफी नाराज था। जांच में यह भी सामने आया है कि गुरप्रीत के पास लड़की के कई आपत्तिजनक फोटो थे। दोनों के रिलेशन से नाराज लवदिश ने दोस्त जतिंदर गिल के साथ गुरप्रीत की हत्या का प्लान बनाया। कॉल डिटेल रिपोर्ट में सामने आया है कि गुरप्रीत और लवदिश के बीच बातचीत भी हुई थी। लवदिश और जतिंदर ने पहले गुरप्रीत को अगवा किया, फिर उसकी हत्या कर शव को जगराओं में फेंक फरार हो गए।

9 जनवरी को गुरप्रीत का क्षतविक्षत शव गांव से बरामद किया गया था। गुरप्रीत की इतनी बेरहमी से हत्या की गई थी कि कपड़ों से उसकी पहचान हुई। शव मिलने के बाद पुलिस ने लवदिश और जतिंदर पर हत्या का मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि महिला ने शव के दाह-संस्कार की बात मान ली है। इस घटना से एकबार फिर साबित हो गया है कि सोशल मीडिया कब किसकी जान का दुश्मन बन जाए, इसका पता किसी को नहीं चल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *