लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: जालंधर में दो दिन पहले एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में बिना सोचे समझे थाणे में शिकायत करने गये उसके चाचा को ही हवालात में डालने और उसके पैसे छीनने का मामला सामने आया है । इस बात की शिकायत पीड़ित लड़की के चाचा ने मिडिया से की और मिडिया में बात आने के बाद आज आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया पर लड़की के चाचा को हवालात में देने के मामले में पुलिस सफाई दे रही है की उसे ही आरोपी समझकर गलती से ऐसा हो गया ।
चलो इस बात की गनीमत जरुर रही के आखिर पुलिस ने आरोपी सुरिंदर कुमार को जालंधर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है । जो वारदात के बाद दिल्ली भाग गया था और पुलिस के अनुसार अपना सामान लेने के लिए लौटा था । पर पुख्ता जानकारी के आधार पर जब पुलिस जालंधर रेलवे स्टेशन की पार्किंग पहुंची तो वहाँ यह पुलिस के हथे चढ़ गया ।
अब जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके उपर बनती कार्रवाई करने की बात भी की जा रही है । अब देखना होगा कि पीड़िता को कब न्याय मिल पाता है और साथ ही बड़ा सवाल ये कि पुलिस कैसे बिना किसी जांच पड़ताल के शिकायत दर्ज करवाने आए किसी शख्स को आरोपी मान सकती है ।
Watch Video
https://youtu.be/clzA_aSeQnk
minor
