चंडीगढ़: निगम कार्यालय में लोहड़ी पर्व की धूम, ऑस्ट्रलिया से आयी मेयर ऐंजेलीना, खुश हुई देख कल्चर

​लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके बाद अग्नि…

​लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके बाद अग्नि जलाकर व रेवड़ी, मूंगफली बांटकर लोहड़ी मनाई गयी । जिसमें सांसद किरण खेर ने लकड़ियों को अग्नि देकर लोहड़ी के पर्व की शुभकामनाएँ दी और पूरे उत्साह से समागम में हिस्सा लिया। इसके इलावा बोलियाँ गायी गयी और गिद्दा भी किया गया । वहीं इस दौरान ऑस्ट्रलिया से आयी मेयर ऐंजेलीना ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हर त्योहार बेहद हाई धूमधाम के साथ मनाया जाता है और यहाँ लोहड़ी का त्योहार देख कर उन्हें बेहद ही अच्छा लगा | क्यूँकि यहाँ का कल्चर दिख रहा है की कैसे सब मिलजुल कर एक साथ एकता का संदेश देते है ।

निगम कार्यालय में लोहड़ी पर्व की धूम

रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

ऑस्ट्रलिया से आयी मेयर ऐंजेलीना, खुश हुई देख कल्चर

Watch Video

https://youtu.be/SthYzv_xe5Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *