फतेहाबाद: पेंशन के लिए खुद बना अपना बाप, 2 साल तक हड़पी मरे पिता की पेंशन

​लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बाप बड़ा न भइया ‘द होल थिंग इज दैट’ के भइया सबसे बड़ा रुपइया, सबसे बड़ा रुपइया पैसे के लिए कोई इंसान…

​लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बाप बड़ा न भइया ‘द होल थिंग इज दैट’ के भइया सबसे बड़ा रुपइया, सबसे बड़ा रुपइया पैसे के लिए कोई इंसान किस हद तक गिर सकता है । किसी के साथ धोखाधड़ी कर सकता है । बहुत हुआ तो किसी को मार सकता है । इससे ज्यादा और क्या करेगा जान ही लेगा न कोई । अगर आप भी यहीं तक सोचते हैं तो हम आपको बता दें कि पैसे के लिए कोई सिर्फ मार ही नहीं सकता बल्कि किसी मरे हुए को जिंदा भी कर सकता है । यकीन नहीं आता न कि कैसे कोई पैसे के लिए किसी मरे हुए इंसान को जिंदा कर सकता है । लेकिन टोहाना में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पैसे के लिए बेटे ने अपने मरे हुए बाप को जिंदा कर दिया ।

दरअसल टोहाना में एक शख्स खुद ही अपना पिता बन बैठा और वो इसलिए क्योंकि उसके पिता की मौत हो चुकी थी और पिता के मरने के बाद पिता की पेंशन उसे नहीं मिलनी थी तो पेंशन पहले जैसी ही आती रहे और वो मजे से बैठकर उसे खाते रहे इसलिए वो अपना पिता खुद ही बन गया और करीब 2 साल तक पिता की पेंशन खाता रहा है । हैरानी की बात तो ये है कि 2 साल तक वो मुफ्त की पेंशन खाता रहा लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला । 2 साल बाद बैंक के जांच अधिकारी साहब को न जाने कैसे इस गूढ़ रहस्य का ज्ञान हुआ और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की ।

पेंशन के लिए खुद बना अपना बाप

2 साल तक हड़पी मरे पिता की पेंशन

2 साल बाद जांच अधिकारी ने की शिकायत

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Watch Video

https://youtu.be/F3aIN9Ub-GM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *