Online Desk: क्रिकेट फैन्स अभी भी अनुष्का शर्मा पर साउथ अफ्रीका में हुए पहले टेस्ट मैच का गुस्सा ट्रोल के माध्यम से उतार रहे है। ऐसा बीती रात जब अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म परी का टीजर रिलीज किया।
इस पर फैन्स ने विराट कोहली के लिए तरह-तरह के ट्रोल किए जबकि पहली दफा विराट को अनुष्का के काम की वजह से ट्रोल किया गया है। 
विराट की शादी के बाद उनकी प्रफोर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर ये ट्रोलिंग की जा रही है। आपको बता दे कि शादी के बाद अनुष्का की पहली फिल्म रिलीज हो रही है। जो एक हॉरर फिल्म है और होली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।


