Online Desk:क्रिकेट के फैंस को जानकर थोड़ी निराशा होगी कि इस बार IPL 2019 चुनाव के कारण देश से बाहर हो सकता है। ऐसा पहली बार नही है कि IPL देश से बाहर होगा क्योकि 2009 में पहले भी IPL दक्षिण अफ्रीका में हो चुका है। इसी कारण एक बार फिर भारतीय क्रिकेट बोर्ड IPL देश से बाहर करवाने की सोच रहा है. आपको बता दें कि तब देश से बाहर जाने पर भी आईपीएल की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई थी।
जबकि BCCI ने कोई हामी नही भरी है। क्योकि BCCI के सामने मई 2019 को होने वाले विश्व क्रिकेट कप के आयोजन व प्रेक्टिस की तैयारियों का प्राप्त समाधान नही है साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढा समिति ने पहले ही बता दिया है की IPL चुनाव के बीच न रखा जाए, व ऐसे में अगर IPL करवाना भी पड़े तो 15 दिन का अंतर जरुर रखना होगा। 
इसी के साथ ICC ने भी यही नियम बनाया है और 2 महीने पहले टीम तैयार हो जाए व विदेशी टूर तथा घरेलू सीरिज न करें और 40 हजार करोड़ के बजट वाले इस लीक में कई देश BCCI के संपर्क में आ गए है लेकिन दक्षिण अफ्रीका व दुबई इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।

