Online Desk: पंजाब कांग्रेस के नेता आजकल अपने बयानों को लेकर चर्चा में चल रहें है एक मामला पटियाला का है जहाँ कांग्रेस नेता हरिंदरपाल सिंह का विवादित ब्यान देते हुए विडियो वायरल हुआ है इसमें कांग्रेस नेता पार्टी कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में अगर विरोधी खेमें का कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो वे उनको काट डालें,इसके लिए मैं उनको श्री साहिब बाटूंगा।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1015463045300855/
वहीं दूसरा मामला फिरोजपुर के गुरु हरसाय से कांग्रेस विधायक गुरमीत सोढ़ी का विडियो वायरल हुआ जिसमें अपने कार्यकर्ताओं को कहते नजर आ रहें कि पिछली अकाली-बीजेपी सरकार में जिन कार्यकर्ताओं के साथ धक्केशाही हुई है उनका वह बदला लेगें,हालाकि यह विडियो चुनाव से पहले का है। ये दोनों विडियो सामने आने के बाद विपक्ष के हमले भी तेज हो गये जिसमे अकाली दल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है और मुख्य विपक्षी पार्टी आप ने भी नेताओं के कथित बयान की निंदा की और कांग्रेस से उसे पार्टी से बाहर करने की मांग की।
हालांकि, इस पर मान ने कहा कि, ‘मैं उनका मनोबल बढ़ा रहा था क्योंकि वे अकाली-बीजेपी शासन के दौरान पीड़ित रहे हैं.‘ मान फरवरी 2016 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
फ़िलहाल अगर देखा जाये तो कांग्रेस दस साल बाद सत्ता में आई है और जिस तरह से कांग्रेसी नेताओं की बयानबाजी सामने आ रही लगता है अकाली-बीजेपी शासनकाल में हुई ध्क्केशाही का जवाब अपने इस कार्यकाल में देने की सोच रहें है लेकिन कानून अपने हाथ में लेकर ऐसा करना कांग्रेस को आने वाले चुनावों में भारी पड़ सकता है।
