अब कैप्टन सरकार की कर्ज माफी स्कीम ही बनी किसान खुदकुशी की वजह

 लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब में कैप्टन सरकार के द्धारा कर्जा माफी स्कीम के तहत पहली किश्त जारी की जा चुकी है। पर दुख की बात ये…

 लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब में कैप्टन सरकार के द्धारा कर्जा माफी स्कीम के तहत पहली किश्त जारी की जा चुकी है। पर दुख की बात ये है कि फिर भी किसानों की खुदकुशी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्ज माफी की स्कीम के बाद भी गरीब किसान कर्ज के बोझतले अपनी जिन्दगी को खत्म कर रहे है।

farmers

ऐसा ही मामला बठिंडा रामपुरा के गांव पीथो से आया है जहां पर गरीब किसान बूटा सिंह ने कर्ज से परेशान हो कर घर में लगे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार मृतक के सिर पर करीब 3 लाख 50 हजार का कर्ज था।

farmer suicide

साथ ही सहकारी बैंकों के कर्ज़ा लिस्ट में नाम ना आने के कारण किसान काफी परेशान भी था और इसी परेशानी की वजह से उसने मौत को गले लगा लिया। कर्ज माफी की स्कीम नही थी फिर भी किसान खुदकुशी कर रहे थे और पंजाब सरकार ने स्कीम को लागू करके पहली किश्त भी जारी कर दी है।

farmer suicide 1

फिर भी किसानों की खुदकुशी थमने का नाम नहीं ले रही है। स्कीम के बाद किसानों की खुदकुशी की वजह कर्जा माफी की स्कीम है क्योकि जिन किसानों का नाम कर्ज माफी की स्कीम में नहीं आ रहा है वो इस कारण काफी परेशान है जिस कारण वो कर्ज में राहत ना मिलने के कारण मौत को गले लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *