लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच हुए केपटाउन टेस्ट सीरीज की हार का कारण टीम इंडिया के कप्तान की शादी को दिया गया है।
आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी के बाद विराट का ये टीम इंडिया के लिए पहला मैच था। जिसमें विराट अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। विराट के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपना सारा गुस्सा अनुष्का पर निकाला है।
ट्विटर पर युजर्स का कहना है कि यदि विराट इस मैच के बाद शादी करते तो उनका प्रदर्शन अच्छा होता।
इसके इलावा कुछ युजर्स का ये भी कहना है कि अनुष्का जब भी मैच देखने आई है भारतीय टीम हारी ही है। जिसके कारण युजर्स ने अनुष्का को पनौती तक कह डाला।



