लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इंदरा गांधी हवाई अड्डे पर एयर होस्टेस को करीब 3.5 करोड़ रूपए नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि उनको सुचना मिली थी कि हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारियों के साथ मिल कर कारोबारी लोग बडी मात्रा में विदेशी मुद्रा को देश से बाहर लेकर जा रहे है।
जिस कारण हवाई अड्डे में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एयर होस्टेस खाने को पैक करने वाले एल्मुनियम पेपर में करीब 80 हज़ार अमरीकी डॉलर को पकड़ा।
एयर होस्टस ने वताया कि वो इस रकम को हांग कांग जाने वाली फ्लाइट में रखने जाने वाली थी। ये काम वो काफी समय से कर रही है जिसमें से उसको 50 प्रतिशत हिस्सा मिलता था। फिलहाल मिली सुचना के आधार पर डीआरआई अधिकारी और स्थानों पर भी छापेमारी कर रहे है।



